Budaun News: आरोपी की जमानत से तीन दिन बाद पुलिस ने लगाई चार्जशीट
बदायूं। शहर में एक नाबालिग लड़की को रेस्टोरेंट में ले जाकर दूसरे समुदाय का धर्मग्रंथ पढ़वाने के मामले में भले ही पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है लेकिन इससे तीन दिन पहले आरोपी की जमानत हो चुकी है।
मामला पंद्रह दिन पहले का है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पथिक चौक के नजदीक स्थित रेस्टोरेंट से दो दूसरे समुदाय के युवकों के साथ एक नाबालिग लड़की को पकड़ा था। इस दौरान काफी हंगामा हुआ था। सूचना पर लड़की के परिवार वाले पहुंच गए थे। बाद में पता चला था कि लड़की एक धर्मस्थल के पुजारी की बेटी है। उसकी बड़ी बहन ने अम्मार कुरैशी और मोहम्मद कैफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
तीन दिन पहले आरोपी अम्मार की जमानत हो गई, जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट लगा दी। इसमें रेस्टोरेंट मालिक मोहम्मद आजम को भी शामिल किया गया है। संवाद