पीलीभीत में लेखपाल गिरफ्तार: किसान से ली 10 हजार रुपये रिश्वत, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत की कलीनगर तहसील क्षेत्र में तूदाबंदी करने के नाम पर किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पूरनपुर के एक लेखपाल को शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील में खलबली मच गई। टीम लेखपाल को माधोटांडा लेकर पहुंची। माधोटांडा थाने में ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
पूरनपुर के कुरैया निवासी किसान वकसीस सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में खेत की तूदाबंदी के लिए पूरनपुर तहसील में फाइल डाली थी। लंबा समय बीतने के बाद भी प्रार्थना पत्र पर अमल नहीं हो सका। पूर्व में लेखपाल सुनील से संपर्क किया गया। जिसपर लेखपाल द्वारा तूदाबंदी करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई।
ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य