बदायूं

Budaun News: सोने की नकली चेन बेचने वाले तीन लोग गिरफ्तार

Connect News 24

उसावां। सराफ की दुकान पर सोने की नकली चेन बेचने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया है।

दो दिन पहले शाहजहांपुर के थाना गढि़या रंगीन के गांव रबड़िया निवासी नन्हे कस्बे में सराफ आकाश गुप्ता की दुकान पर आया था। उसने 17 ग्राम वजन की सोने की चेन दिखाई और कहा कि इसे बेचना है। सराफा व्यापारी ने चेन देखने बाद उसका मूल्य 70 हजार रुपये बताया। व्यापारी ने कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं है। इस पर नन्हे ने आकाश से 52 हजार रुपये ले लिये और बाकी रुपये बाद में लेने की बात कहकर कहकर चला गया।

व्यापारी ने जब चेन की जांच कराई तो वह नकली निकली। शुक्रवार को नन्हे कस्बे के ही अशोक और कमल को साथ लेकर बाकी रुपये लेने आया तो दुकानदार ने पुलिस को बुलाकर तीनों को पकड़वा दिया। थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह ने बताया कि नकली सोना बेचने वाले युवक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button