Budaun News: मानसिक तनाव से दूर रहने के दिए टिप्स

न्यायालय वार में आयोजित कार्यक्रम में बैठे जिला जज व सीएमओ। संवाद
जनपद न्यायालय के सभागार में मानसिक तनाव प्रबंधन शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय परिसर में मानसिक तनाव प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौजूद लोगों को मानसिक तनाव को कम करने के टिप्स दिए।
जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय व उनकी टीम ने ऐसे टिप्स दिए, जिससे मानसिक तनाव के कारण होने वाली बीमारियों तथा उसके दुष्प्रभाव को रोका जा सके। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारिका गोयल ने बताया कि न्यायपालिका के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बना रहता है इस संदर्भ में इस शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. सर्वेश कुमारी, मोहम्मद इलियास, प्रेमबाबू आदि ने लोगों को उपयोगी जानकारी दीं। शिविर में सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह, डॉ. सनोज मिश्रा डॉ. श्रीकृष्ण यादव आदि मौजूद रहे।