दिनदहाड़े होटल में लूट: बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा तान गल्ले से रुपये लूटे; पीड़ित ने एक बदमाश दबोचा, दो फरार

होटल स्वामी ने एक बदमाश को दबोचा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े तीन लुटरों ने डाकघर के समीप होटल संचालक की कनपटी पर तमंचा तानकर गल्ले से हजारों रुपयों लूट लिए। लूटपाट के बाद भाग रहे बदमाशों में एक को होटल स्वामी ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया, जबकि दो भाग गए। पुलिस पकड़े गए बदमाश से साथियों के बारे में पूछताछ की है।
कस्बा के बीसलपुर रोड पर डाकघर के समीप अधिवक्ता कौशलेंद्र यादव का होटल है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को तीन लोग उनके होटल पर आए और समोसा लेने लगे। समोसा लेने के बाद उन्होंने रुपये दिए। रुपये लेने के बाद जब वो उन रुपयों को जब गल्ले में रख रहे थे तभी एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और गल्ले में रखे पांच हजार रुपये लूट कर भागने लगे।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत में सनसनीखेज वारदात: गला काटकर तीसरी बीवी की निर्मम हत्या, वारदात के बाद आरोपी शौहर फरार
होटल स्वामी ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। उनमें से एक को पकड़ लिया, जबकि मोटरसाइकिल से दो अन्य लोग फरार हो गए। पकड़े गए लुटेरे को पुलिस सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई । दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से सनसनी फैल गई। सीओ बीसलपुर सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।