पीलीभीत

Pilibhit News: कोर्ट में बयान होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई दुष्कर्म की धारा

Connect News 24

बीसलपुर। मैनपुरी में 70 हजार रुपये में बेची गई छात्रा के पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद रिपोर्ट में बुधवार को दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। छात्रा को खरीदने वाला आरोपी राजीव यादव फिलहाल जेल में है।

नगर की एक छात्रा 29 मई को लापता हो गई थी। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर भी जब छात्रा का कोई पता नहीं चला तो उसके पिता ने चार जून को कोतवाली में उसके अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 28 जून को छात्रा ने फोन पर अपने पिता को बताया कि वह मैनपुरी के थाना किशनी के गांव नगला अहीर निवासी राजीव यादव के घर में कैद है।

इस पर 29 जून को पुलिस ने छात्रा के परिजनों को साथ लेकर मैनपुरी में राजीव यादव के घर छापा मारा। वहां से छात्रा बरामद हो गई। पुलिस ने आरोपी राजीव यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। यहां लाने के बाद पुलिस ने राजीव को जेल भेज दिया। पूछताछ में राजीव ने स्वीकार किया कि उसने दो महिलाओं से छात्रा को 70 हजार रुपये में खरीदा था। हालांकि छात्रा को बेचने वाली महिलाओं का पुलिस अब तक कोई पता नहीं लगा सकी है।

पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में छात्रा के बयान दर्ज कराए। बकौल पुलिस, छात्रा ने न्यायालय में वही बयान दोहराया, जो उसने पुलिस को दिया था। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद पहले से दर्ज रिपोर्ट में बुधवार को दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button