बदायूं

Route Diversion: बदायूं होकर आगरा, दिल्ली जा रहे हैं तो पहले देख लें रूट प्लान; बाईपास पर भी नो एंट्री

Connect News 24

इस प्रकार रहेगा रूट डायवर्जन

– फर्रुखाबाद शाहजहांपुर से आगरा दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को उसावां, म्याऊ चौकी से डहरपुर, दातागंज, बेलाडांडी, फतेहगंज पूर्वी, बरेली, आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।

– बरेली से कासगंज आगरा दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को गैनी, आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।

– मुरादाबाद से कासगंज आगरा दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़़ होते अपने गन्तव्य को भेजे जाएगें।

– मुरादाबाद चंदौसी से फर्रुखाबाद शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन बिसौली से आंवला, गैनी, बरेली, फतेहगंजपूर्वी, बेलाडांडी, दातागंज, डहरपुर से म्याऊ, उसावां होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।

– कासगंज आगरा दिल्ली से मुरादाबाद बरेली फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन अलीगढ़, नरौरा होकर सहसवान, बिसौली, आंवला, गैनी, बरेली, फतेहगंजपूर्वी, बेलाडांडी, दातागंज, डहरपुर से म्याऊ चौकी, उसावां होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजे जाएगें।

– बदायूं से बरेली जाने वाली रोडबेज बसों, अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुंवरगांव, आंवला, अलीगंज, गैनी, अखा, रामगंगा से लालफाटक होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।

– बदायूं से कासगंज आगरा दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों अन्य हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैंड से खेडा नवादा, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।

– बदायूं से फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसों, अन्य हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन चोराहे से होते हुए दातागंज चैराहे से रेलवे क्रासिग होते हुए दातागंज, बेलाडांडी, जैतीपुर, मदनापुर, जलालाबाद होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।

– बदायूं नगर एवं बाहरी जनपदों के एटा अलीगढ़ जाने वाले हल्के वाहन जालंधरी सराय रोड से शेखूपुर, कादरचौक, कादराबाद होते हुए अपने गन्तव्य को भेजे जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button