बदायूं

Budaun News: कांवड़ यात्रा में लोगों का लें सहयोग

Connect News 24

Take cooperation of people in Kanwar Yatra

कछला में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते पुलिस व प्रशासनिक अ​धिकारी

कछला। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने सीओ उझानी शक्ति सिंह और कासगंज पुलिस के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जाम की स्थिति न बने। इसके लिए दोनों जिलों के पुलिस अधिकारी व्यवस्था बनाएं। जरूरी है कि कांवड़ियाें को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

इस दौरान एसडीएम ने स्थानीय लोगों से भी कांवड़ यात्रा में सहयोग लेने के लिए कहा। चेयरमैन जगदीश सिंह ने कहा कि जो भी कर्मचारी कांवड़ यात्रा के दौरान अच्छा कार्य करेगा, उसे बाद में पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर सीओ कासगंज अजीत चौहान, प्रभारी निरीक्षक सोरों देवेंद्र त्यागी, नायब तहसीलदार उझानी श्रवण कुमार, अधिशासी अधिकारी रतन कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज कछला दिनेश तिवारी के अलावा नगर के लोग मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button