बदायूं

Budaun News: मालगोदाम प्लेटफाॅर्म पर ट्रैक्टर चालक की पिटाई

Connect News 24

Tractor driver beaten on warehouse platform

घायल नरेंद्र सिंह। संवाद

उझानी। रेलवे स्टेशन के मालगोदाम प्लेटफाॅर्म पर ट्रॉली में यूरिया के कट्टे लोड कराते समय ट्रक ने ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया। विरोध करने पर ट्रक चालक और उसके मालिक ने ट्रैक्टर चालक को पीट दिया।

घटना सोमवार आधी रात की है। कस्बे के बालाजीपुरम निवासी नरेंद्र सिंह (40) रैक प्वाइंट से यूरिया के कट्टे लोड करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे थे। तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। नरेंद्र ट्रक के पहिए के नीचे आने से बचे। नरेंद्र ने इसका विरोध किया तो ट्रक चालक और उसका मालिक डंडे लेकर नरेंद्र पर टूट पड़े। पिटाई से घायल नरेंद्र का पुलिस ने मेडिकल कराया है। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button