बदायूं
Budaun News: बारिश में बिजली लाइन पर गिरा पेड़, 10 घंटे ठप रही आपूर्ति
बिल्सी। मंगलवार सुबह हुई बारिश और आंधी के कारण उझानी पावर स्टेशन से नगर क्षेत्र के उपकेंद्र के लिए आ रही 33 केवीए लाइन पर एक पेड़ गिर गया। इसकी वजह से मुख्य लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इस वजह से नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे तक ठप रही।
तड़के साढ़े तीन बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तभी उझानी और बिल्सी के बीच अचानक से मुख्य लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। विभागीय टीम ने बारिश रुकने के बाद पेड़ को हटाकर लाइन को दुरुस्त कराया। ऐसे में दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति को सुचारु हो सकी। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से व्यवधान हो गया था। अब आपूर्ति बहाल हो कर दी गई है। संवाद