बदायूं

Budaun News: डीसीएम की साइड लगने से खाई में पलटे ट्रक में लगी आग

Connect News 24

Truck overturns in ditch after DCM hits side, catches fire

रेहड़िया पुलिस चौकी के पास खाई में पलटे ट्रक से उठती आग। संवाद

बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार रात डीसीएम की साइड लगने से बजरी भरा ट्रक रेहड़िया पुलिस चौकी के नजदीक खाई में पलट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। ड्राइवर-हेल्पर ने कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया फिर पुलिस ने जाम खुलवाया।

हादसा शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, बजरी लदा ट्रक बिसौली की ओर से आ रहा था। ट्रक रेहड़िया पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचा, तभी तेज रफ्तार डीसीएम का ओवरटेक करते वक्त पिछला हिस्सा ट्रक से टकरा गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि पलटने के दौरान ट्रक का डीजल टैंक फट गया था, इससे आग लग गई।

कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर वजीरगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने डीसीएम को सरदार पटेल चौक के नजदीक पकड़ लिया। ट्रक सुल्तानपुर पट्टी से गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए बजरी ला रहा था।

रेहड़िया पुलिस चौकी के पास खाई में पलटे ट्रक से उठती आग। संवाद

रेहड़िया पुलिस चौकी के पास खाई में पलटे ट्रक से उठती आग। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button