Budaun News: खाद विक्रेता की दुकान से दो लाख रुपये गायब

कुंवरगांव में खाद विक्रेता पूछताश करती पुलिस।
कुंवरगांव। कस्बे में साप्ताहिक बाजार चौराहे पर स्थित एक खाद विक्रेता की गुल्लक से दो लाख रुपये और थैला चाबी गायब हो गए। व्यापारी ने दुकानदार ने पुलिस को जानकारी दी है।
साप्ताहिक बाजार चौराहे पर हुमायूं की खाद की दुकान है। साप्ताहिक बाजार होने के कारण लोगों की खासी भीड़ थी। हुमायूं ने बताया कि वह और उनका बेटा दुकान पर मौजूद थे। इसी बीच एक युवक उनकी दुकान पर आया। खाद के विषय में जानकारी ली। इस दौरान वह पानी पीने लगे और उनका बेटा दुकान के पास स्थित गोदाम पर चला गया।
युवक के जाने के बाद उन्होंने गुल्लक को खोलकर देखा तो पाया कि उसमे रखे दो लाख रुपये, एक बैग और घर-दुकान की चाबियां गायब थीं। जानकारी होने पर आसपास के दुकानदार भी आ गए।
सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज हरिओम सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पड़ोसी दुकानदार सुगम वार्ष्णेय की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा। हुमायूं ने बताया था कि जो व्यक्ति उनकी दुकान पर बैठा था उसी ने शायद घटना को अंजाम दिया है। संवाद

