बदायूं

Budaun News: दिल्ली हाईवे पर अनियंत्रित कार पलटी, महिला की मौत, चार घायल

Connect News 24

Uncontrolled car overturned on Delhi highway, woman killed, four injured

08बीडीएन21-पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका मधु के परिजन।संवाद

– जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों की हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। दिल्ली हाईवे पर संभल जिले की सीमा में अनियंत्रित कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरेली जिले के थाना अलीगंज के गांव शेखपुर खालसा निवासी महेंद्र पाल मेहनत-मजदूरी करने अपने परिवार के साथ रविवार की रात हरियाणा के पानीपत जा रहे थे। उनके साथ उनकी 36 वर्षीय पत्नी मधु उसके दो बेटे और बेटी भी थी। कार बरेली के आंवला निवासी छोटेलाल चला रहा था। इसी दौरान दिल्ली हाईवे पर संभल जिले के जुनावई के पास अचानक कार अनियंत्रित होती हुई खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

रविवार रात 12 बजे हुए हादसे की सूचना राहगीरों ने जुनावई पुलिस को दी तो उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से बदायूं जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में घायलों को लाया गया, जहां महेंद्र की पत्नी मधु को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल महेंद्र, संगीता, मनोज, करन को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि कार चालक छोटेलाल किराए पर अपनी ईको कार चलाता है। उनके गांव के तमाम लोग हरियाणा को उसकी कार से आते जाते हैं। उसी की कार में किराया तय होने के बाद वह सभी लोग जा रहे थे। हादसे की सूचना पर वह लोग यहां पहुंचे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button