बदायूं

Budaun News: वाहन चोर दबोचा, चार बाइक बरामद

Connect News 24

– भागने में कामयाब रहा एक चोर

संवाद न्यूज एजेंसी

उघैती (बदायूं)। थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर दबोच लिया। उसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद हुई हैं। इस दौरान एक चोर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर वाहन चोर को जेल भेज दिया है।

रविवार तड़के थाना पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन एक व्यक्ति बाइक से कूदकर भाग गया जबकि पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके पर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतपुर निवासी प्रताप पुत्र बच्चु सिंह बताया। उसने भागने वाले साथी का नाम उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी मुनेश उर्फ मुनीश पुत्र हप्पू बताया। छानबीन के दौरान उसके पास से बरामद बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पलिया तिराहे के नजदीक पुरानी बिल्डिंग से चोरी की तीन और बाइक बरामद कीं। उसने बताया कि वह नंबर प्लेट बदलकर चोरी की बाइक बेच देते थे। इनमें प्रताप के खिलाफ पांच और मुनेश के खिलाफ 28 मामले दर्ज हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button