बदायूं

Budaun News: सजगता से रोकीं रेल दुर्घटनाएं, अब जीएम से मिला सम्मान

Connect News 24

Vigilance prevented railway accidents, now gets respect from GM

जीएम चंद्रवीर रमण ने रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया-स्रोत रेलवे

बरेली। सजगता से काम करते हुए रेल दुर्घटनाएं रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले तीन कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने सम्मानित किया। ये सभी कर्मचारी इज्जतनगर रेल मंडल के हैं। इनमें बदायूं के दो और काठगोदाम का एक रेलकर्मी शामिल है।

काठगोदाम में सवारी और माल डिब्बा डिपो में तकनीशियन प्रथम के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार वर्मा ने आठ अगस्त को बाघ एक्सप्रेस की जांच के दौरान स्लीपर कोच के एक्सल बॉक्स हाउसिंग विंग में क्रेक का पता लगाया था। बदायूं में ट्रैक मेंटेनर प्रेम सिंह ने पांच अगस्त को उझानी-बदायूं के बीच पुल नंबर 400 पर तेज बारिश से ट्रैक के आठ स्लीपर के मध्य बैलास्ट धंसा देखकर रेल दुर्घटना होने से बचाया था। इसी तरह बदायूं के ही ट्रैक मेंटेनर सत्यपाल सिंह मीना ने 23 अगस्त को उझानी-बदायूं के बीच सब-वे नंबर 280 सी पर तेज बारिश के कारण तीन स्लीपर के मध्य बैलास्ट धंसने पर उसे संरक्षित किया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button