बदायूं

Budaun News: असौली में गंदगी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

Villagers demonstrated against filth in Asauli

असौली में गंदगी को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में लंबे समय से गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ब्लाॅक के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव के बीचोंबीच कई सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव में दूषित पानी भरा हुआ है। जिस कारण संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। नालियां भी कीचड़ से भरी हुईं हैं। आरोप लगाया कि प्रधान गांव में नियमित सफाई नहीं कराते। कई बार सहसवान के बीडीओ को अवगत कराया मगर समस्या का हल नहीं हुआ।

प्रदर्शन करने वालों में पीतांबर सिंह, सुमित कुमार, सोमवीर सिंह, सुनील कुमार सिंह, श्यामवीर, सतेंद्र कुमार, दिनेश कुमार शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button