बदायूं

Budaun News: जिले के 1183 शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन, बेसिक शिक्षा विभाग ने अपलोड की सूची

Connect News 24

Uploading of list of teachers for promotion in Budaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बदायूं जिले के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों की जल्द ही पदोन्नति मिलने वाली है। इसको लेकर शासन स्तर से कार्रवाई चल रही है। शासन के निर्देश पर विभाग ने जिले के प्राथमिक विद्यालयों के 1183 सहायक शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की है।

प्रदेश में लंबे समय से चल रही पदोन्नति की प्रक्रिया अब पूरी होती नजर आ रही है। ऐसे में जिले में तैनात शिक्षकों को इसका लाभ मिल सकेगा। दरअसल, शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने दिवाली से पहले प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों का डाटा अपलोड किया था। 

शासन ने शिक्षकों से इस पर ऑन लाइन आपत्ति मांगी थी। जिस पर कुछ आपत्ति आयी थी, जिनका विभाग ने निस्तारण कर दिया है। साथ ही दोबारा बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का ब्योरा अपलोड कर दिया है। ऐसे में जिले के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। 

ये भी पढ़ें- ‘योगी बाबा मेरी रक्षा करें’: गले में तख्ती टांगकर कोतवाली पहुंचा गैंगस्टर, बोला- अब कभी नहीं करुंगा गोकशी

विभाग के अनुसार पदोन्नति लाभ मई 2018 तक तैनात होने वाले शिक्षकों को मिल सकता है। ऐसे में जिले के 1183 सहायक अध्यापक शामिल है। इस संबंध में बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके आगे की कार्रवाई शासन स्तर से ही की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button