बदायूं

Budaun News: सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न हुई तो धरने पर बैठी महिला

Connect News 24

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही सगे चार भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस की जांच में मामला आपसी रंजिश का पाया गया। लिहाजा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके विरोध में महिला सोमवार से मालवीय आवास में धरने पर बैठ गई है।

मंगलवार को दूसरे दिन भी महिला आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी रही। महिला का कहना है जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाती, वह धरने पर बैठी रहेगी। महिला का आरोप है कि उसे तमंचे के बल पर बंधक बनाकर चार भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था, लेकिन पुलिस तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इधर, इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है। विरोधियों को फंसाने के लिए महिला दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button