बदायूं

Budaun: परिवार के साथ ससुराल से गांव जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ विवाद तो पत्नी को उतारा मौत के घाट

Connect News 24

Wife shot dead in Badaun

मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के पास बीच रास्ते पर घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया।बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली निवासी रिजवान अपनी 32 वर्षीय पत्नी रेहाना उर्फ फुरकाना और दो बच्चों के साथ ससुराल से गांव जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। 

इसी विवाद के चलते उसने पत्नी को पहले कार से नीचे उतारा बाद में तमंचा से उसको गोली मार दी। गोली रेहाना के पेट में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह कार और दोनों बच्चों को छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शाम करीब पांच बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में सीओ सहसवान सीपी सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है उनके आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button