Schools

CA फाउंडेशन परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज, यहां से करें डाउनलोड, 31 दिसंबर से होगा एग्जाम

Connect News 24

ICAI Releases CA Admit Card 2023: आईसीएआई सीए परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. वे कैंडिडेट्स जो चार्टर्ड एकाउंटेंट फाउंडेशन परीक्षा में भाग ले रहे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – icai.org. यहां से डिटेल और लेटेस्ट अपडेट भी पता किए जा सकते हैं और एडमिट कार्ड भी डाउनलोड किया जा सकता है. साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया हुआ है.

इन तारीखों पर होगी परीक्षा

बता दें कि आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है. पहले एग्जाम 24, 26, 28 और 30 दिसंबर 2023 के दिन आयोजित होने थे. बाद में ये डेट आगे बढ़ा दी गई और अब परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2023, 2, 4 और 6 जनवरी 2024 के दिन किया जाएगा. इस संबंध में कैंडिडेट वेबसाइट से जानकारी पा सकते हैं. इन्हीं परीक्षाओं का एडमिट कार्ड रिलीज किया गया है. ये बदलाव केवल फाउंडेशन परीक्षा की तारीखों में हुआ है.

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी icai.org पर.
  • यहां होमेपज पर जाकर सेल्फ सर्विस पोर्टल सेलेक्ट करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा जिस पर लिखा होगा – Click here to download admit card for foundation exam December 2023. इस लिंक पर क्लिक करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा.
  • इस पेज पर आपको अपने डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ वगैरह डालनी होगी.
  • इन्हें डालें और सबमिट कर दें.
  • ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये आगे काम आ सकता है.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: विंटर वेकेशन में तेज कर दें बोर्ड एग्जाम की तैयारी, फॉलो करें ये टिप्स 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button