हवा में लटकी कार: निर्माणाधीन पुलिया पर हुआ ऐसा हादसा, अटक गईं तीन लोगों की सांसें, मां-बेटे के हाथ-पैर टूटे
पुलिया के बीच फंसी कार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर क्षेत्र में दातागंज-फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार निर्माणाधीन पुलिया के बीच फंसकर लटक गई। कार सवार युवक ने आरोप लगाया कि कार्यदायी फर्म बिना संकेतक व अवरोधक लगाकर पुलिया का निर्माण कर रही है। इस कारण उसकी कार निर्माणाधीन पुलिया पर आकर फंस गई। उसने कार्यदायी फर्म के लोगों पर मदद की बजाय अभद्रता करने और लूट का आरोप लगाया है।
अलीगढ़ के सर सैयद नगर निवासी नुमैर खान ने बताया कि शुक्रवार सुबह को करीब सात बजे वह अपनी मां और छोटे भाई को लेकर कार से दातागंज-फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर जा रहे थे। इसी मार्ग पर गांव मरूआ झाला के पास पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया रोड के बीचोंबीच स्थित है। उसके दोनों तरफ कोई अवरोधक नहीं लगाया गया है। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि आगे पुलिया का निर्माण चल रहा है।