मनोरंजन

मुजफ्फरनगर वीडियो मामले में फूटा सेलेब्स गुस्सा, स्वरा भास्करसे प्रकाश राज ने किया ट्वीट

Connect News 24

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर के एक स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टीचर मुस्लिम वर्ग के बच्चों को थप्पड़ मारने के निर्देश दे रही है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद फैल गया है और लोग टीचर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इस लिस्ट में कई सेलेब्स का भी नाम जुड़ गया है.

वायरल वीडियो में जिस तरह धर्म के नाम पर बच्चों को थप्पड़ मारा जा रहा है उसे देखकर स्टार्स ने आपत्ति जताई है. कई दिग्गज स्टार्स का रिएक्शन सामने आया है. उर्मिला मातोंडकर, रेणुका शहाणे, स्वरा भास्कर, स्वास्तिका मुखर्जी और प्रकाश राज जैसे बड़े सितारों ने इस घटना पर आपत्ति जताई है.

‘POCSO एक्ट के तहत गंभीर अपराध’
स्वरा भास्कर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘मुजफ्फरनगर के पीड़ित बच्चे के पिता से यह लिखवाना और हस्ताक्षर करवाना कि वह तृप्ता त्यागी नाम की शिक्षिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे, यह सिर्फ आरोपी को बचाने का प्रयास है. वीडियो इस बात का सबूत है कि POCSO एक्ट के तहत गंभीर अपराध किया गया है. मुजफ्फरनगर पुलिस अपना काम करे!’

टीचर को सलाखों के पीछे होना चाहिए- रेणुका शहाणे
रेणुका शहाणे ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया और लिखा, ‘उस नीच टीचर को सलाखों के पीछे होना चाहिए! इसके बजाय, उसे राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिल सकता है! रोओ, मेरे प्यारे देश.’



वहीं स्वास्तिका मुखर्जी ने लिखा, ‘एक शिक्षक! यह नौबत आ गई है. हम इससे कैसे उबरेंगे?’ वहीं प्रकाश राज ने एक फोटो कोलाज के साथ लिखा- ‘हम इंसानियत के सबसे अंधेरे पक्ष में एंट्री कर रहे हैं. क्या आप चिंतित नहीं हैं #जस्टटास्किंग.’

एक्स ने रोका उर्मिला का ट्वीट
वहीं उर्मिला मातोंडकर ने वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए टीचर की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने लिखा- ‘यह महिला गंभीर रूप से बीमार और मानसिक रूप से अस्थिर है. ऐसे लोगों को बच्चों के आसपास नहीं आने देना चाहिए. टीचर बनना तो दूर की बात है.’ हालांकि एक्स ने उनके इस पोस्ट को रोक दिया है.

ये भी पढ़ें: Dream Girl 2 Box Office Collection Day 2: शनिवार की कमाई में Dream Girl 2 ने Gadar 2 को पछाड़ा, जानें कलेक्शन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button