मनोरंजन

चारू-राजीव सेन का हुआ तलाक, सुष्मिता सेन के भाई ने तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘प्यार बना रहेगा’

Connect News 24

Charu- Rajeev Divorce: राजीव सेन और चारु असोपा की शादीशुदा जिंदगी में काफी अनबन चल रही थी और पिछले साल इस कपल ने कानूनी रूप से अलग होने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी. वहीं राजीव और चारू का आज ऑफिशियली तलाक हो गया है. दरअसल कोर्ट में 8 जून यानी आज उनके डायवोर्स को लेकर फाइनल सुनवाई हुई और इसी के साथ इनके तलाक को कोर्ट ने मंजूरी दे दी.

राजीव सेन ने चारू से तलाक किया कंफर्म
ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक राजीव सेन नेकहा, ‘हम तलाकशुदा हैं’. सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने तलाक के बाद  इंस्टाग्राम स्टोरी पर चारू के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. साथ ही एक नोट भी लिखा है कि वे आखिरकार अलग हो गए हैं. राजीव ने अपने नोट में लिखा है: “कोई अलविदा नहीं है. बस दो लोग जो बस एक-दूसरे को होल्ड नहीं पाए. प्यार बना रहेगा. हम हमेशा अपनी बेटी के लिए मां और पिता बने रहेंगे. “

शादी के चार साल पूरे होने से पहले तलाक हो गया है
बता दें कि शादी के 4 साल पूरे होने के एक दिन पहले बाद ही दोनों का तलाक हो गया है. चारू और राजीव ने 7 जून 2019 को गोवा में ग्रैंड वेडिंग की थी. कपल की पहली सालगिरह से पहले उनकी शादी में परेशानियां आ गई थीं. इस वजह से उन्होंने पहली वेडिंग एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट नहीं की थी.

हालांकि  चारु और राजीव ने अपनी शादी को कई मौके दिए इस दौरान इनके घर में बेटी का जन्म भी हुआ. लेकिन फिर इनकी शादी में टेंशन शुरू हो गई. दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए. यहां तक कि चारू ने राजीव पर घरेलू हिंसा के भी आरोप लगाए थे. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने के लिए कानूनी रास्ता अख्तियार किया.  वहीं आज राजीव और चारू फाइनली एक दूसरे से अलग हो चुके हैं और वे अब अपनी बेटी जियाना की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: –कभी निभाया था बाप-बेटे का रोल, अब एक-दूसरे के बने जानी दुश्मन, ‘असुर 2’ में हिट हो गई ये जोड़ी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button