मनोरंजन

दादा बनने की खुशी में फूले नहीं समा रहे चिंरजीवी, राम चरण-उपासना की बेटी को लेकर किया ये पोस्ट

Connect News 24

Chiranjeevi welcomes Ram Charan and Upasana daughter: साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी आज दादा बन गए हैं. उनके सुपरस्टार बेटे राम चरण के घर बेटी का जन्म हुआ है. इस खास पल में उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर है. शादी के 11 साल बाद राम चरण के घर नन्हीं किलकारी गुंजी है. इस खुशी के मौके पर मेगा स्टार चिरंजीवी ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी पोती के लिए खास मैसेज लिखा है. साथ ही उन्होंने अपनी पोती की कुंडली भी मीडिया के साथ शेयर की.

चिरंजीवी ने शेयर किया पोस्ट

चिरंजीवी ने एक पोस्ट शेयर कर अपने दादा बनने की खुशी को फैंस के साथ सेलिब्रेट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने घर में आई नन्ही परी का स्वागत किया साथ ही उन्होंंने लिखा, ‘आपका स्वागत है छोटी मेगा राजकुमारी !! आपने लोगों के बीच खुशियां बिखेर दी हैं, आपके आगमन पर करोड़ों का मेगा परिवार धन्य हो गया है. राम चरण और उपासना को माता-पिता और हमें दादा-दादी बनने पर खुश और गौरवान्वित है!!’

11 साल बाद मां बनी उपासना
लंबे समय से उपासना की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं थीं. जो राम चरण की पत्नी उपासना के हॉस्पिटल विजिट करने के बाद बढ़ गई थीं. हाल ही में राम चरण और उपासना ने शादी की 11वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी. 14 जून 2012 को राम चरण और उपासना शादी के बंधन में बंधे थे. अब इस कपल के घर नन्हीं किलकारियां गूंजी हैं. उपासना ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है.

चिरंजीवी बने दादा
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी अब दादा और उनकी पत्नी सुरेखा दादी बन गई हैं. इस खबर के आने के बाद राम चरण और उपासना के पूरे परिवार में खुशियां आ गई हैं. राम चरण के फैंस भी बेबी गर्ल की पहली झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. कपल ने दिसंबर 2022 में सभी को ये गुड न्यूज दी थी. जिसके बाद से ही कपल की हर अपडेट पर फैंस की नजर थी. अब दोनों के घर इतने समय बाद आई खुशियों से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि फैंस में भी खुशी का माहौल है.

यह भी पढ़ें: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser: रोमांस भी है, जश्न भी है और जुदाई भी,….रणवीर-आलिया की फिल्म का धांसू टीजर शाहरुख खान ने किया रिलीज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button