बरेली

Bareilly: विकास और कानून व्यवस्था पर रहा सीएम योगी का फोकस, दंगों का जिक्र कर पिछली सरकारों पर निशाना

Connect News 24

CM Yogi Adityanath focus on development and law and order in Public Meeting

मंच पर सीएम योगी, मंत्री और प्रभारी मंत्री, मेयर प्रत्याशी व अन्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में प्रचार करने बरेली आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 22 मिनट का भाषण बेहद सधा और संतुलित रहा। भाषण में वह केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं गिनाते रहे। विकास व कानून व्यवस्था के इर्द-गिर्द ही रहे।

बरेली कॉलेज मैदान में रविवार को योगी आदित्यनाथ अलग अंदाज में दिखे। किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया, मगर 2017 से पहले बरेली में होने वाले दंगों का जिक्र जरूर किया। बताया कि भाजपा सरकार आने से पहले बरेली में हर छह महीने में दंगे होते थे और यहां कर्फ्यू लगता था। परिवारवादी सरकार का जिक्र करते हुए नाम तो सपा का नहीं लिया, मगर एक नाम और उनके साथ जोड़ते हुए कहा कि इनकी संस्कृति तमंचावादी की भी थी। 

पूर्व की सरकारों पर साधा निशाना 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम युवाओं के हाथ में टैबलेट दे रहे हैं और पूर्व की सरकारों में तमंचे दिए जाते थे। तीन बार इस बात का जिक्र किया कि उनकी सरकार में व्यापारी सुरक्षित हैं। इसी बरेली में व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थी, और अब हमारी सरकार उन्हें दस लाख का सुरक्षा बीमा कवर दे रही है। अब कानून का राज है।

UP Nikay Chunav: ‘नो कर्फ्यू…नो दंगा, यूपी में अब सब चंगा’; बदायूं में परिवारवाद पर बरसे सीएम योगी

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button