Schools

Karnataka Board 10वीं के नतीजे जारी, 83.89 प्रतिशत छात्रों ने पास की परीक्षा

Connect News 24

Karnataka SSLC 10th Result 2023 Out: कर्नाटक बोर्ड के दसवीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड ऐसेस्मेंट बोर्ड ने केरला स्टेट सेकेंडरी लीविंग सर्टिफिकेट या एसएसएलसी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. हालांकि अपना रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को थोड़ा इंतजार और करना होगा. परिणाम देखने के लिए ऑनलाइन लिंक कुछ देर में एक्टिव किया जाएगा. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स इस वेबसाइट पर जा सकते हैं – karresults.nic.in. इसके अलावा इस वेबसाइट पर भी नतीजे देखे जा सकते हैं – kseab.karnataka.gov.in.

इन तारीखों पर आयोजित हुई थी परीक्षा

कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी या दसवीं की परीक्षाएं 31 मार्च से 15 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की गई थी. एग्जाम राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुए थे. वहीं पिछले साल की बात करें तो लास्ट ईयर एग्जाम 28 मार्च से 11 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित किए गए थे और नतीजे 19 मई के दिन जारी हुए थे. इस बार रिजल्ट जल्दी जारी कर दिया गया.

इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट

  • लिंक एक्टिव हो जाने के बाद नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी karresults.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा Karnataka SSLC Result 2023. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर कैंडिडेट्स को अफने लॉगिन डिटेल डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और हार्डकॉपी निकालकर रख लें.
  • ये हार्डकॉपी भविष्य में आपके काम आ सकती है.
  • थोड़ी देर बाद लिंक एक्टिव किया जाएगा, उसके बाद छात्र रिजल्ट देख सकेंगे.
  • नतीजे प्रेस कांफ्रेंस में जारी किए गए हैं, लेकिन लिंक एक्टिव होने में कुछ समय और लगेगा. अभी से करीब एक घंटे बाद कैंडिडेट्स वेबसाइट पर नतीजे देख पाएंगे.
  • किसी भी प्रकार के लेटेस्ट अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं.

यह भी पढ़ें: RBI में ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, कल से करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button