Congress Vs SP: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले, अखिलेश ने तूतू-मैंमैं करने का खामियाजा देखा है; दी नसीहत

अजय राय ने अखिलेश यादव को दी नसीहत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच हुई तल्खी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अब यह चैप्टर बंद हो गया है। अखिलेश यादव ने अपनी सारी चीजों को मान लिया। उन्हें अपनी पार्टी के लोगों को दिशा-निर्देश देना चाहिए। काम करना है तो ठीक से और अच्छे से काम करना चाहिए।
जब गठबंधन करना ही नहीं था, तो बुलाया ही क्यों ? अखिलेश के इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा मुखिया को नसीहत देते हुए कहा कि जनता अब यह सब सुनने को तैयार नहीं। जनता चाहती है कि भाजपा को देश और प्रदेश से हटाइए। अगर तूतू-मैंमैं करते रहोगे तो इसका निश्चित तौर पर नुकसान होगा। इसका उन्होंने खामियाजा देखा भी है।
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का हृदय बड़ा है। हम सबको साथ लेकर चलते हैं। लोगों की जो सोच है, उसे बदलना पड़ेगा। इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे संबंधित हो भी निर्णय होगा, वह राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा।

