शाहजहाँपुर

तीन दिन में नियंत्रित करें डेंगू वरना होगी कार्रवाई : डीएम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 28 Oct 2023 12:52 AM IST

Control dengue in three days otherwise action will be taken: DM

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक करते जिलाधिकारी।स्रोत सूचना विभाग

शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कहा कि डेंगू का प्रकोप चिंताजनक है। निगोही और पुवायां में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हॉटस्पॉट बने गांवों में शिविर लगाकर स्थिति को काबू करें। यदि तीन दिन में हालात न सुधरे तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने कहा कि पुवायां के नाहिल और जेवा गांव डेंगू के हॉटस्पाॅट बन गए हैं। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। गांव में तैनात आशा वर्करों तथा एएनएम को भी इस संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में डेंगू का प्रकोप होता है तो सफाईकर्मियों और आशा वर्करों की जिम्मेदारी होगी। समय से जानकारी न देने वाली आशाओं पर कठोर कार्रवाई होगी | उन्होंने बीएसए से कहा कि स्कूलों में भी जलभराव न हो। डीएम ने आयुष्मान भारत की प्रगति को असंतोषजनक बताया। बैठक में सीएमओ डॉ. आरके गौतम, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसपी गंगवार, बीएसए रणवीर सिंह, डीपीओ अरविंद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button