Schools

JEECUP 2023 के लिए करेक्शन विंडो खुली, इन आसान स्टेप्स से कर लें आवेदनों में सुधार

Connect News 24

JEECUP 2023 Correction Window Opens: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 के एप्लीकेशन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए अप्लाई किया हो, वे यूपीजेईई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदनों में सुधार कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश का पता ये है – jeecup.admissions.nic.in. करेक्शन विंडो आज यानी 21 जून के दिन खोली गई है.

इस तारीख तक उठाएं सुविधा का लाभ

जेईईसीयूपी परीक्षा 2023 के आवेदनों में सुधार आज से किए जा सकते हैं और इसके लिए लास्ट डेट तय हुई है 27 जून 2023. इस तारीख के पहले आपको जो भी करेक्शन कराना हो, वह करा सकते हैं.

इन आसान स्टेप्स से कराएं करेक्शन

  • करेक्शन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeecupadmissions.nic.in पर.
  • यहां अपने लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • ऐसा करते ही आपका एप्लीकेशन खुल जाएगा. इस आवेदन में जो सुधार करना चाहते हैं, वे करें और सबमिट कर दें.
  • एक बार प्रोसेस पूरा हो जाने पर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
  • इसकी हार्डकॉपी निकालकर रख लें, ये आगे काम आ सकती है.
  • बता दें कि यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन मार्च महीने में शुरू हुआ था और 15 जून तक चला है. अब परीक्षा के आयोजन की बारी है.

जल्द होगी परीक्षा तारीख की घोषणा

यूपीजेईई परीक्षा 2023 के लिए एग्जाम डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी. ये एक गवर्नमेंट एग्जाम है जिसे पास करने पर कैंडिडेट्स प्राइवेट और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक्स में एडमिशन ले सकते हैं. अन्य किसी भी विषय में डिटेल में जानकारी पाने के लिए जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

जेईईसीयूपी 2023 पीजी इंडस्ट्रियल सेफ्टी के आवेदनों में सुधार के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. जेईईसीयूपी 2023 पॉलिटेक्निक के आवेदनों में सुधार के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं.

यह भी पढ़ें: 2 हजार से ज्यादा पद के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button