शाहजहाँपुर

खलबली : तालाब से गांव में घुस आया मगरमच्छ

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 12 Oct 2023 12:34 AM IST

Trouble: Crocodile entered the village from the pond

निगोही में वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया मगरमच्छ। स्त्रोत-जागरुक पाठक

शाहजहांपुर। निगोही के गुरगवां गांव की घनी आबादी में मंगलवार की देर रात मगरमच्छ के घुस आने से खलबली मच गई। प्रधान ने पुलिस के साथ वन विभाग को सूचना दे दी। टीम कड़ी मशक्कत के बाद रात एक बजे मगरमच्छ को पकड़कर ले गई।

गांव में तालाब किनारे बने मकान में रघुवीर परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे तालाब से छह-सात फिट का भारी-भरकम मगरमच्छ बाहर निकल आया। रघुवीर के मकान के सामने आवाज होने पर उन्होंने टॉर्च जलाई तो उनके होश उड़ गए। शोर मचने पर प्रधान रोहित कुमार मिश्र समेत ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस के साथ वन विभाग को खबर दी गई। रेंजर टीसी पंत और वन दरोगा सतीश कुमार गौतम ने टिकरी चौकी पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ का वजन करीब 80 किलो होगा। टीम ने मगरमच्छ को गर्रा नदी में छोड़ दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button