Schools

सीटीईटी 2023 की तारीख जारी, इस दिन होगी परीक्षा

Connect News 24

CBSE CTET 2023 Exam Date Announced: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET 2023 एग्जाम की तारीखें जारी कर दी हैं. इस साल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 20 अगस्त को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट ctet.nic.in की मदद ले सकते हैं।

सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 17वें संस्करण के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सीटेट परीक्षा अब ऑफलाइन मोड यानी पेन-पेपर (ओएमआर) में 20.08.2023 (रविवार) को देश भर में आयोजित की जाएगी. सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम 20 अगस्त 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी.

इससे पहले सीबीएसई ने सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा, सिलेबस, पात्रता और अन्य भाषाओं के बारे में डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नियत समय पर जारी कर दिए जाएंगे. एडमिट कार्ड पर एग्जाम सिटी, एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट, दिशा-निर्देश आदि की जानकारी दी जाएगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे.

कब शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया 

CTET एग्जाम में दो पेपर होते हैं. पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं. वहीं, पेपर II उन उम्‍मीदवारों के लिए आयोजित होता है जो क्लास छटवीं से लेकर आठवीं के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं. परीक्षा में सभी सवाल बहुविकल्पीय होते, जिनके 4 विकल्प दिए जाएंगे. परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार शिक्षक पद पर भर्ती पाने के लिए पात्र हो जाएंगे. CTET 2023 आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल को शुरू हुई थी. जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 मई 2023 तय की गई थी.

यह भी पढ़ें- ​PNB Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बम्पर पद पर हो रही भर्तियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button