मनोरंजन

बहू आलिया भट्ट को आई ससुर की याद! खास तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘आप हमेशा साथ हैं…हमेशा’

Connect News 24

Alia Bhatt Tribute To Rishi Kapoor: ऋषि कपूर का नाम बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में शुमार किया जाता है. हालांकि अब वे इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी वे अपनी फिल्मों के जरिए अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं. आज उनकी 71वीं जयंती है और इस मौके पर उनकी बहू आलिया भट्ट को उनकी याद आ रही है. उन्होंने एक खास तस्वीर शेयर कर अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी है.

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इसमें एक फोटो है जो कि उनकी शादी के दौरान हल्दी सेरेमनी की है. तस्वीर में रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो फ्रेम लिए खड़े नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा- ‘आप हमेशा साथ हैं…हमेशा’

फैमिली ने दी श्रद्धांजलि 
बता दें कि दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी फैमिली और बॉलवुड जगत के कई दिग्गज सितारों ने उन्हें याद किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता की फिल्मों के कुछ थ्रो बैक क्लिप्स की एक वीडियो शेयर किया है और लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे पापा.’




करीना कपूर ने भी अपने ‘चिंटू’ चाचा को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने एक मोनोक्रोमैटिक शेयर करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे चिंटू अंकल…हमेशा हमारे दिलों में…आपकी याद आती है. ‘

संजय दत्त ने लिखा खास पोस्ट
वहीं संजय दत्त संजय दत्त ने ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के साथ अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘चिंटू सर परिवार से बढ़कर थे, उन्होंने बेहतरीन एक्टर और इंसानों में से एक का सार पेश किया. उनकी हंसी, कहानियां और रिएलटी हमें एक साथ बांधती हैं. उनकी जयंती पर, उनका छोड़ा हुआ खालीपन अकल्पनीय है, लेकिन उनकी यादों की गर्माहट उन्हें हमारे दिलों में जिंदा रखती है. आपकी याद आती है सर.’

ये भी पढ़ें: ससुर नागार्जुन को अचानक क्यों आई एक्स बहू की याद, विजय देवरकोंडा से पूछा- ‘सामंथा कहां है?’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button