मनोरंजन

हाथ में गजरा बांध, जाम लिए बॉलीवुड हसनीओं संग की डेविड बेकहम ने दिवाली पार्टी

Connect News 24

David Beckham Sonam Diwali Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंज अहूजा ने अपने घर पर एक ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया. कपल ने ये खास पार्टी अपने बेहद खाम मेहमान मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए रखी, जहां बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की. 

सोनम कपूर की दिवाली बैश में डेविड वेकहम का दिखा स्वैग
सोशल मीडिया पर इस पार्टी की कई सारी इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि डेविड बेकहम ने अपनी इस वेलकम पार्टी को खूब एंजॉय किया. पार्टी में उनका स्वैग देखने लायक है. वहीं सितारे इस इंटरनेशनल स्टार के साथ फोटोज खिंतवाने के लिए बेताब दिखे. ऐसे में लेगेंनड्री फुटबॉलर ने बी-टाउन के सभी सितारों के साथ जमकर तस्वीरें क्लिक करवाई.


हाथों में गजरा बांधे बॉलीवुड हसीनाओं के साथ की पार्टी
वहीं डेविड बेकहम का ऑल ब्लैक फैंस को क्रेजी कर रहा है. वहीं अपने ऑल ब्लैक लुक के साथ हाथों में गजरा बांधकर डेविड बेकहम ने बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ जमकर पोज भी दिया. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं. उनके इस डैशिंग लुक से फैंस अपना दिल हार बैठे हैं. उनकी तस्वीरों से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं. वहीं पार्टी में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस डेविड बेकहम से मिलकर बेहद खुश नजर आईं. 


बता दें कि इस पार्टी में कपूर खानदान के अलावा शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, मल्लाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर हिस्सा रहें. वहीं सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में शिरकत करने से पहले डेविड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच भी देखा था.   

ये भी पढ़ें: World Cup 2023: संजय दत्त के बाद क्या अब Virat Kohli की बायोपिक में नजर आएंगे Ranbir Kapoor? एक्टर ने खुद किया खुलासा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button