मनोरंजन

बेटे का मुस्लिम नाम रखने पर ट्रोल हुईं दीपिका कक्कड़ तो डिलीट किया व्लॉग

Connect News 24

Dipika Kakar Son Name Revealed: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) कुछ दिनों पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है. जिसे वो हाल ही में अस्पताल से डिसचार्ज करवाकर घर लाई थीं. वहीं बेटे के घर पहुंचने के बाद एक्ट्रेस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उसके नाम का भी खुलासा किया था. जिसे अब उन्होंने ने डिलीट कर दिया.

दीपिका ने डिलीट किया बेटे के नाम वाला वीडियो
दरअसल दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बहुत प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए बेटे के नाम का खुलासा किया था. वीडियो में दीपिका ने बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम “रूहान इब्राहिम” रखा है.जिसका मतलब “दयालु, आध्यात्मिक” होता है. लेकिन तब एक्ट्रेस को ये नहीं पता था कि इस वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ेगा. बेटा का नाम मुस्लिम रखे जाने पर एक्ट्रेस के फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा शुरू कर दिया. जिसकी वजह से उन्होंने अब इस वीडियो को डिलीट कर दिया है.   


प्री-मेच्योर हुई थी दीपिका की डिलीवरी
बता दें कि टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की वाइफ दीपिका कक्कड़ ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया था. ये एक्ट्रेस की प्री-मेच्योर डिलीवरी थी. जिसकी वजह से उनका बेटा काफी वीक था. जन्म के बाद उसे कई दिनों तक NICU में रखा गया था. जिसको अभी छुट्टी मिली है. वहीं घर आने पर कपल के बेटे का उनकी फैमिली ने जोरदार स्वागत किया था.

घर में बेटे का हुआ ग्रैंड वेलकम
इसका एक वीडियो शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है. जिसमें उनके पिता अपने पोते को गोद में लेकर काफी इमोशनल होते हुए नजर आए थे. वहीं एक्टर बहन और फेमस यूट्बर सबा भी इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रही थीं. वीडियो को कपल के फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है. अभी भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि दीपिका ने शोएब से दूसरी शादी की है.

यह भी पढ़ें-

किसी ने दिखाया गुस्सा तो किसी ने सौतेली मां को समझा ‘दुष्ट औरत’, जब पिता की दूसरी शादी से आग बबूला हुए ये सितारे


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button