मनोरंजन

शादी से 3 साल पहले ही सीक्रेटली दीपिका-रणवीर ने कर ली थी सगाई, ऐसे किया था प्रपोजल

Connect News 24

Koffee With Karan 8:  करण जौहर (Karan Johar) अपने चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) का आठवां सीजन लेकर वापस आ गए हैं. कॉफी विद करण का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि इसमें उन्हें अपने फेवरेट सेलेब्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी कुछ मिलता है. कॉफी विद करण 8 के पहले गेस्ट रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं. शादी के बाद पहली बार रणवीर और दीपिका साथ में कॉफी विद करण में आए हैं. दोनों को साथ में देखने के लिए करण जौहर के साथ फैंस भी काफी एक्साइटेड थे. शो में रणवीर और दीपिका ने अपने रिलेशनशिप और शादी के बारे में कई खुलासे किए.

कॉफी विद करण 8 में रणवीर और दीपिका ने बताया कि उनके रिश्ते की शुरुआत रामलीला के सेट पर हुई थी. साल 2012 से दीपिका और रणवीर ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. उन्होंने खुलासा किया कि शादी से 3 साल पहले ही दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली थी.

शादी से तीन साल पहले ही हो गई थी सगाई
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि दोनों ने साल 2012 में डेट करना शुरू कर दिया  था और साल 2015 में सीक्रेटली सगाई कर ली थी. इस बारे में तब तक किसी को कुछ नहीं पता था. 2012 में हम रामलीला की शूटिंग कर रहे थे उसी दौरान हम दोनों एक-दूसरे के करीब आए. सेट पर हमेशा साथ रहते थे. साथ खाना खाने से लेकर वैनिटी में साथ बैठने तक हम हमेशा साथ रहते थे. हमको अलग करना मुश्किल था.

दीपिका को इस तरह किया था प्रपोज
रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने ट्रिप पर दीपिका को प्रपोज किया था. दोनों ट्रिप के लिए मालदीव जा रहे थे उस दौरान रणवीर अपने साथ चुपचाप रिंग लेकर गए थे. मालदीव में एक खूबसूरत बीच लग जब दोनों अकेले थे तब रणवीर ने दीपिका को प्रपोज किया और उन्होंने शादी के लिए हां कह दिया था.

बता दें दीपिका और रणवीर को साथ में 11 साल हो चुके हैं. ये कपल साल 2018 में शादी के बंधन में बंधा था. रणवीर-दीपिका ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी जिसमें सिर्फ फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 49:बॉक्स ऑफिस पर अब थक चुका है ‘जवान’, लाखों की कमाई करने में भी छूट रहे SRK की फिल्म के पसीने, जानें-49वें दिन का कलेक्शन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button