Schools

Delhi नर्सरी एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, नोट कर लें जरूरी तारीखें और वेबसाइट

Connect News 24

Delhi Nursery Admission 2024 Registration Last Date: दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में दाखिले की दौड़ आज खत्म हो जाएगी. आज यानी 15 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार नर्सरी एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है. वे पैरेंट्स जो अभी तक अपने वार्ड का फॉर्म न भर पाए हों, वे तुरंत अप्लाई कर दें क्योंकि आज के बाद ये मौका नहीं मिलेगा. अगर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ायी जाती है तो उसकी सूचना हम आपको यहां देंगे.

यहां से करना है आवेदन

दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए आपको डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन, दिल्ली की वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – edudel.nic.in. इस वेबसाइट को नोट कर लें. एडमिशन की पूरी प्रक्रिया के दौरान ये आपके बहुत काम आने वाली है. यहां से अपडेट और डिटेल सबकुछ पता किया जा सकता है.

नोट करें जरूरी तारीखें

आवेदन करने की आखिरी तारीख – 15 दिसंबर 2023

आवेदन करने वाले बच्चे का डिटेल अपलोड करने की आखिरी तारीख – 29 दिसंबर 2023

पहली मेरिट लिस्ट रिलीज होने की तारीख – 12 जनवरी 2024

दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख – 29 जनवरी 2024

एडमिशन प्रोसेस बंद होने की तारीख – 8 मार्च 2024.

इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edustud.nic.in पर जाएं.
  • यहां अगर आप किसी खास कैटेगरी के अंतर्गत आवेदन कर रहे हैं तो उस पर क्लिक करें वरना एडमिशन सेलेक्ट करने के बाद Registration Link पर क्लिक करें.
  • यहां पर क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • अब फॉर्म भरें और सभी डिटेल सही-सही भर दें.
  • इसके बाद जो जरूरी डॉक्यूमेंट्स मांगे जा रहे हों, उन्हें अपलोड करें.
  • अब सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही आपका आवेदन जमा हो जाएगा. अब इसका प्रिंट निकालकर रख लें. ये आगे काम आएगा. 

यह भी पढ़ें: विंटर वेकेशन में तेज कर दें बोर्ड एग्जाम की तैयारी, ये टिप्स कर लें नोट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button