बरेली
मार्केट में मद्रासी स्टील की डिमांड दुकानों पर लग रही भीड़
फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है. मार्केट में भी अब खरीदारी खूब हो रही है. हालांकि इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है फिर भी बाजारों की रौनक बढ़ रही है. वैसे यह भी कहा जाता है कि श्राद्ध पक्ष में खरीदारी नहीं करनी चाहिए, लेकिन इससे इतर विद्वानों का मानना है कि पितृ पक्ष में किसी भी तरह की नई खरीददारी करने को मना नहीं है. उनका कहना है कि ऐसी भ्रंतियों से बचना चाहिए. हर फेस्टिव सीजन में खरीदारी करनी चाहिए.



