मनोरंजन

हंसिका मोटवानी को डिजाइनर्स पहनने को नहीं देते थे अपने कपड़े, साउथ की स्टार ने किया खुलासा

Connect News 24

Hansika Motwani Revealation: हंसिका मोटवानी साउथ की जानी मानी कलाकार हैं. उन्होंने कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर फैंस का दिल जीता है. इतनी नामी स्टार होने के बाद भी कुछ डिजाइनर्स थे जो कि उनसे इंडस्ट्री के नाम पर भेदभाव करते थे.

हंसिका मोटवानी ने किया रिवील-पहले होता था ऐसा बर्ताव

एक्ट्रेस हंसिका ने इस बारे में खुद बताया था. उन्होंने बताया कि डिजाइनर्स उन्हें कपड़े देने के लिए साफ इनकार कर दिया करते थे. वजह थी कि वे साउथ की फिल्में करती थीं. हंसिका का मानना है कि पिछले कई सालों में बड़े बदलाव आए हैं. जो डिजाइनर्स उन्हें इग्नोर करते थे आज वे ही उन्हें उनके कपड़े भेजते हैं ताकि वे फिल्म के ट्रेलर और बाकी इवेंट्स में पहनें. एक्ट्रेस ने हालांकि कहा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया पर हंसिका के मन में इसको लेकर अब कोई ग्रजिस नहीं हैं.


साउथ इंडियन एक्ट्रेस के लिए ऐसे बोलते थे डिजाइनर्स

गुल्ट डॉट कॉम के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बताया- ‘बहुत सारे ऐसे डिजाइनर्स थे तो वो ऐसे रिएक्ट करते थे कि ओह साउथ इंडियन एक्टर  नो नो. हम आपको अपने क्लोथ्स नहीं देना चाहते. लेकिन आज वे लोग खुद से आते हैं और कहते हैं कि आपका एक इवेंट है ना, आपकी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च है ना आप इसे पहनना ट्राय क्यों नहीं करतीं? मैं भी प्यार से कह देती हूं जी ओके. मुझमें और उनमें फर्क होना चाहिए ना, है कि नहीं.’

हंसिका के मन में नहीं है कोई गलत भावना
 
हंसिका का कहना है कि अब उनके मन में ऐसा कुछ नहीं है. वे मन में कोई बात रखे हुए नहीं हैं. ‘मैंने तब सोचा था कि ये लोग वापस मेरे पास आएंगे मैं इतनी मेहनत करूंगी. फिर जब वे लोग वापस मेरे पास आए तो मैं अब कहती हूं अब आप मुझे स्टाइल करना चाहते हैं ठीक है.’

ये भी पढ़ें: Video: Kapil Sharma के शो पर फिर कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा के लिए किया कमेंट! इस बार क्या बोल गए कॉमेडियन?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button