मनोरंजन

क्या फिर से मांसाहारी बनी कंगना रनौत? एक्ट्रेस के इस फोटो पर लोगों ने किया सवाल

Connect News 24

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती है. वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जहां उन्होंने कई सारी नॉनवेज डिशेज की तस्वीरें शेयर कीं.

क्या फिर से मांसाहारी बनी कंगना रनौत? 
इस फोटो में स्पाइसी स्क्विड करी भी शामिल है, जिसे कंगना की फिल्म के प्रोड्यूसर ने बनाया है. वहीं अब उनकी ये इंस्टा स्टोरी चर्चा का विषय बन चुका है. दरअसल, कंगना खुद को सनातनी कहती हैं. कुछ समय पहले उन्होंने खुद बताया था कि अब वो पूरी तरह से नॉन वेज छोड़ चुकी हैं. 

एक्ट्रेस के इस फोटो पर लोगों ने किया सवाल
ऐसे में अब नेटिजन्स उनके इस फोटो पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे है. किसी एक यूजर ने रेडिट पर कंगना की इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट लेकर कहा कि मुझे लगा कि कंगना रनौत शाहकाहारी हैं. वहीं इस पोस्टर पपर कमेंट्स की बाढ आ गई है. यूजर्स उन्हें अब जमकर ट्रोल कर रहे हैं. किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ‘दीदी को सब माफ है..’

एक बार फिर आर माधवन के साथ आएंगी नजर
बता दें कि इन दिनों कंगना ने आर माधवन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्थ हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म की घोषणा की थी, जिसका नाम पैन इंडिया है. वहीं कंगना रनौत को पिछले कई सालों से सिर्फ और सिर्फ फ्लॉप फिल्में हीं नसीब हुई हैं. अगर ‘मणिकर्णिका’ को हटा दिया जाए, तो साल 2015 के बाद से ही कंगना बॉक्स ऑफिस पर सूखे की मार झेल रही हैं. उनकी आखिरी हिट फिल्म साल 2015 में आई ‘तनु वेड्स मनु’ ही थी. 

ये भी पढ़ें: TV Serial TRP List: रूपाली गांगुली ने सलमान खान को छोड़ा पीछे, दर्शकों की पहली पसंद बना ‘अनुपमा’, ‘Bigg Boss 17’ का पत्ता साफ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button