मनोरंजन

एक-दो नहीं, पांच हसीनाओं के इश्क में गिरफ्तार हुए थे दिलीप कुमार, जानें उनके अफेयर के किस्से

Connect News 24

Dilip Kumar Unknown Facts: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा जगत के ऐसे सितारे हैं, जिनका जिक्र सदियों तक होता रहेगा. अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने में माहिर दिलीप कुमार असल जिंदगी में एक-दो नहीं, बल्कि पांच हसीनाओं के इश्क में गिरफ्तार हुए थे. दरअसल, 7 जुलाई 2021 के दिन दिलीप साहब इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. दिलीप कुमार की याद में हम आज आपको उनकी लव लाइफ से रूबरू करा रहे हैं. 

कामिनी कौशल ने दिल पर दी थी पहली दस्तक

दिलीप कुमार की लव लाइफ की बात हो और मधुबाला का जिक्र न हो, यह तो हो ही नहीं सकता. हालांकि, वह दिलीप कुमार का पहला प्यार नहीं थीं. दरअसल, दिलीप साहब के दिल पर सबसे पहले कामिनी कौशल ने दस्तक दी थी. साल 1948 में फिल्म शहीद के सेट पर दोनों की नजरें एक-दूसरे से दो-चार हुई थीं. कहा जाता है कि दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने एक-दूसरे से दूरियां बना ली थीं. 

ईगो में मधुबाला से टूट गया रिश्ता

कामिनी कौशल के बाद दिलीप कुमार की जिंदगी में एक्ट्रेस मधुबाला की एंट्री हुई. दोनों ने कई फिल्मों में इस कदर डूबकर काम किया कि इश्क की गहराइयों में भी उतर गए. दोनों का प्यार फिल्म तराना के दौरान परवान चढ़ा. इसके बाद दोनों की जोड़ी बीआर चोपड़ा की एक फिल्म में भी बनने वाली थी, लेकिन मधुबाला के पिता ने सेट बदलने की मांग कर डाली. यह मामला अदालत तक पहुंचा, जहां दिलीप कुमार ने बीआर चोपड़ा का साथ दिया. इस मामले में मधुबाला ने दिलीप कुमार से अपने पिता से माफी मांगने के लिए कहा, जिससे यह ईगो की लड़ाई हो गई. दिलीप कुमार ने भले ही भरी अदालत में मधुबाला से मोहब्बत कबूल की थी, लेकिन उनके पिता की नाराजगी की वजह से यह रिश्ता परवान नहीं चढ़ पाया.

वैजयंती माला के साथ भी जुड़ा नाम

दिलीप कुमार का नाम वैजयंती माला के साथ भी जुड़ा. दरअसल, दोनों ही कलाकारों ने इश्क की इस बात को कभी सरेआम कबूल नहीं किया, लेकिन उनकी नजदीकियों ने चारों तरह उनकी मोहब्बत की खुशबू फैला दी थी. दोनों सितारों ने एक साथ करीब छह फिल्मों में काम किया. उनकी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री चर्चा में रहती थी.

सायरा से हुआ शिद्दत वाला इश्क

मधुबाला से रिश्ता टूटने के बाद दिलीप कुमार भी बुरी तरह टूट गए थे. इसके बाद उन्होंने किसी को अपनी जिंदगी में कदम नहीं रखने दिया, लेकिन इस बर्फ को सायरा बानो की शिद्दत ने पिघला दिया. दरअसल, जब दिलीप कुमार 44 साल के थे, तब उनकी जिंदगी में 22 साल की सायरा बानो ने कदम रखा. मोहब्बत में मदहोश इस जोड़े ने एक-दूसरे का साथ ऐसा थामा कि मौत ही उन्हें अलग कर पाई. 

पाकिस्तानी लड़की से भी किया निकाह

सायरा बानो और दिलीप कुमार की मोहब्बत की मिसाल आज भी दी जाती है, लेकिन इस रिश्ते के बाद भी दिलीप कुमार ने एक ऐसा कदम उठाया था, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था. दरअसल, दिलीप कुमार ने साल 1982 में पाकिस्तानी महिला आस्मा से भी शादी की थी. इस खबर ने फिल्म जगत को हिलाकर रख दिया था. हालांकि, यह शादी ज्यादा वक्त नहीं चली और निकाह के दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया.

Ranveer Singh Love Life: दीपिका से पहले चार-चार हसीनाओं से आंखें चार कर चुके थे रणवीर, चौंका देगा हर एक नाम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button