शाहजहाँपुर

भाजपा विधायक से विवाद: शाहजहांपुर में पूर्व विधायक रोशनलाल और उनके चेयरमैन पुत्र मनोज के खिलाफ रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 15 Jun 2023 05:11 PM IST

Report against former MLA Roshanlal and his chairman son Manoj in Shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा और चेयरमैन मनोज वर्मा के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। विधायक और चेयरमैन के बीच नगर पंचायत कार्यालय में कुर्सी को लेकर हुई नोकझोंक का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार रात पुलिस ने मनोज वर्मा और उनके पिता पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। विधायक के प्रतिनिधि की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप है कि वीडियो वायरल कर विधायक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में विधायक सलोना कुशवाहा और चेयरमैन मनोज वर्मा के बीच कुर्सी को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। पूरे मामले का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ था। मंगलवार को विधायक के मिश्रीपुर स्थित कार्यालय पर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के काम करने का आरोप लगाते हुए मनोज वर्मा ने एक और वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो को पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की आईडी से भी शेयर किया गया।

विधायक से अभद्रता का आरोप 

मंगलवार शाम विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष कुमार सिंह ने निगोही थाने पर तहरीर देकर चेयरमैन मनोज वर्मा और उनके पिता पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया गया है कि 12 जून की दोपहर जनसमस्याएं सुनने के दौरान विधायक सलोना कुशवाहा के पास निगोही नगर पंचायत में कार्यों को लेकर शिकायत आई थी। इस पर विधायक नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं तो चेयरमैन उन्हें अपने कार्यालय में देखकर भड़क गए। चेयरमैन ने अपने पिता पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा का रौब दिखाया और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए विधायक से अभद्रता की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button