मनोरंजन

पति विवेक दहिया को लेकर पैपराजी पर फूटा दिव्यांका त्रिपाठी का गुस्सा, बोलीं – ये क्या तरीका है

Connect News 24

Divyanka Tripathi Slams Paparazzi: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) टीवी इंडस्ट्री में फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं. दोनों की जोड़ी पर उनके चाहने वाले खूब प्यार लुटाते हैं. हाल ही में ये कपल एक दिवाली पार्टी में पहुंचा था. जहां हमेशा क्यूट और शांत दिखने वाली दिव्यांका पैपराजी की क्लास लगाती  हुई नजर आई. जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पति को लेकर पैप्स पर भड़कीं दिव्यांका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी पैपराजी पर भड़कती हुई दिखीं. वीडियो में वो पैप्स की क्लास लगाते हुए अपने पति की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि, ‘ये कौन हैं…जिसके बाद एक फोटोग्राफर कहता है कि, ‘ये आपके पति है.’ फिर एक्ट्रेस बोलती हैं, ‘मेरे पति कौन है…नाम क्या है..इनका तुम लोग इनका नाम नहीं लिखते हो… बस ये लिख देते हो दिव्यांका अपने पति या पार्टनर के साथ दिखी. ये कोई तरीका है क्या, ये बहुत गलत बात है. जिसके बाद पैप्स एक्ट्रेस को मनाते हुए नजर आए.


फैंस ने की दिव्यांका के अंदाज की तारीफ

हालांकि पैप्स को डांटने के बाद दिव्यांका बहुत जल्द नॉर्मल भी हो जाती है और उनको विवेक दहिया के साथ कई सारे पोज भी देती हैं. साथ ही वो पैपराजी को हैप्पी दिवाली बोलते हुए भी दिखे. इस वीडियो को अब उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और दिव्यांका के अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं.


बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के मुलाकात टीवी शो ‘ये मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी. जहां पहले उनकी दोस्ती हुई और फिर दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई. जिसके बाद दोनों ने शादी रचा ली. अक्सर ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 17: अनुराग से पहले बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट लगा चुके हैं सलमान खान पर आरोप, लिस्ट देख दंग रह जाएंगे आप

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button