दिव्यांगों को बार-बार चक्कर न लगवाएं : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:09 AM IST
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने विकास भवन स्थित जिला दिव्यांग कल्याण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दिव्यांगों को कार्यालय के बार-बार चक्कर न लगवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बोले कि दिव्यांगजनों का कार्य में विलंब न किया जाए। उन्होंने दिव्यांगों के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कहा। दिव्यांग पेंशन के लिए आधार सीडिंग कार्य शतप्रतिशत कराने के निर्देश दिए। कार्यालय में फर्नीचर टूटा देखकर उसे सही कराए जाने या हटाने के लिए निर्देशित किया। साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई गई। संवाद