घरेलू कलह बनी काल: शादी के 35 दिन के बाद विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर में घरेलू कलह नवविवाहिता के लिए काल बन गई। पति से अनबन के चलते शादी के 35 दिन बाद विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव रेहरिया निवासी खुशबू का विवाह 22 मई को लक्ष्मण के साथ हुआ था। बताते हैं कि उसकी पति से अनबन चल रही थी। सोमवार को लक्ष्मन खेत में धान की फसल में पानी लगाने चला गया। ससुर व देवर प्रदीप आम की पेटियां बाजार में बिक्री करने गए थे। सास सोमवती आम के बाग में गई थी।
घर पर अकेली थी खुशबू
विवाहिता के देवर प्रदीप ने बताया कि खुशबू घर पर अकेली थी। उसने कमरे के अंदर रस्सी को पंखे के हुक में फंसाकर फंदे से लटककर जान दे दी। शाम करीब चार बजे घर लौटीं सोमवती ने बड़ी बहू रमना देवी को खुशबू को बुलाने के लिए कमरे में भेजा।
ये भी पढ़ें- मामा बना दरिंदा: आठ साल के भांजे से कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर मार डाला; नाड़े से घोंटा था गला