रामपुर

मिस्र के मुसलमानों से प्यार तो देश के मुसलमानों से नफरत क्यों मोदी जी: संजय

Connect News 24

रामपुर। नगर पहुंचे आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मिस्र, दुबई के मुसलमानों को गले लगा सकते हैं तो भारत के मुसलमानों को क्यों नहीं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो नवाज शरीफ को भी गले लगा लिया था, लेकिन भारत के मुसलमानों से नफरत करते हैं। कहा कि दुनिया का कोई भी देश नफरत की बुनियाद पर आगे नहीं बढ़ सकता। भारतीय जनता पार्टी भारतीय झगड़ा पार्टी बन चुकी है। काला धन, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा हिंदू-मुस्लिमों को लड़ा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button