खंडेलवाल होली मिलन सामरोह में डॉ विनोद पागरानी का हुआ सम्मान ।
आज खंडेलवाल युवा संघ और खंडेलवाल वैश्य समिति द्वारा खण्डेलवाल होली मिलन समारोह स्थान लावन्या रिसोर्ट ,दोहरा रोड ,बरेली में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ जिसमें बरेली के सभी खंडेलवाल परिवार तथा बरेली के जनप्रतिनिधि सहित शहर के प्रतिष्ठित नागरिक हुए शामिल हुए । कार्यक्रम का लक्ष्य खण्डेलवाल समाज में एकजुटता और सद्भावना भाईचारा लाने का रहा ।इस अवसर पर सभी खण्डेलवाल बन्धुओ ने एक दूसरे से बड़े प्रेम से होली मिलन किया और अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर शहर में अच्छी चिकित्सा देने हेतु डॉ विनोद पगरानी ,अध्यक्ष , आईएमए एवं खुशलोक अस्पताल को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री संतोष गंगवार की उपस्थिति मे खण्डेलवाल बंधुओं द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम संयोजक डॉ विनय खंडेलवाल ने कहा आगे आने वाले समय में यह आयोजन और बड़े स्तर पर किया जाएगा जिसमें बरेली के नहीं पूरे प्रदेश के खंडेलवाल युवा साथी जुड़ेंगे ।


