Uncategorized
खण्डेलवाल होली मिलन समारोह मे डॉ एम एस बासु का हुआ सम्मान ।
आज खंडेलवाल युवा संघ और खंडेलवाल वैश्य समिति द्वारा होली मिलन समारोह स्थान लवानिया रिसोर्ट दोहरा रोड बरेली में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ जिसमें बरेली के सभी जनप्रतिनिधि सहित शहर के प्रतिष्ठित नागरिक हुए शामिल कार्यक्रम का एक ही लक्ष्य खण्डेलवाल समाज में एकजुटता और सद्भावना भाईचारा लाने का रहा इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे से बड़े प्रेम से होली मिलन किया और अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर शहर में अच्छी चिकित्सा देने हेतु ऑंख के डॉक्टर , डॉ एम.एस बासु को पूर्व केंद्रीय मंत्री सन्तोष गंगवार द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम संयोजक डॉ विनय खंडेलवाल ने कहा आगे आने वाले समय में यह आयोजन और बड़े स्तर पर किया जाएगा जिसमें बरेली के नहीं पूरे प्रदेश के युवा साथी जुड़ेंगे


