मनोरंजन

धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ ऐसा है हेमा मालिनी का रिश्ता, ड्रीम गर्ल ने किया था खुलासा

Connect News 24

Hema Malini Sunny Deol Eqaution: सनी देओल के बेटे करण देओल हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं. करण और द्रिशा की शादी में पूरे देओल परिवार ने खूब एंजॉय किया था. शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जहां धर्मेंद्र का पूरा परिवार शादी में एंजॉय कर रहा था वहीं उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां इस फंक्शन में शामिल नहीं हुई थीं. सनी देओल और बॉबी देओल धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बच्चे हैं. एक बार हेमा मालिनी ने सनी देओल के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था.

हेमा मालिनी ने कुछ सालों पहले अपनी बायोग्राफी के लॉन्च के दौरान सनी देओल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी. मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा था कि सभी ये जानना चाहते थे कि हमारा रिश्ता कैसा है. उन्होंने बताया ये बहुत ही खूबसूरत और फ्रेंडली है. जब भी जरुरी होता है वह हमेशा धर्मेंद्रजी के साथ होते हैं. खासकर तब जब एक्सीडेंट हुआ था.

वो सबसे पहले मुझे घर देखने आए थे
हेमा मालिनी की कार का साल 2015 में एक्सीडेंट हुआ था. उस एक्सीडेंट के बारे में हेमा मालिनी ने बात करते हुए कहा था कि वह पहले इंसान थे जो मुझे घर पर देखने के लिए आए थे. उन्होंने देखा कि मेरे चेहरे पर लगे टांके हटाने के लिए डॉक्टर आए हुए थे. मैं सचमुच उन्हें इतनी दिलचस्पी देखकर दंग रह गया. इससे पता चलता है कि हमारा रिश्ता किस तरह का है.

ईशा ने दी शादी की बधाई
करण और द्रिशा की शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे. मगर सबकी नजरें हेमा मालिनी और ईशा देओल पर थी. हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां फंक्शन में शामिल नहीं हुईं थीं. वहीं ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर करण को शादी की शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया था.

ये भी पढ़ें: Tiku Weds Sheru: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म के प्रोमो में ऋतिक रोशन का नाम लेना पड़ा भारी, कंगना रनौत हुईं ट्रोल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button