शाहजहाँपुर

अमृत भारत योजना के कार्य शीघ्र पूरे करें : डीआरएम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 02 Dec 2023 12:26 AM IST

Complete the work of Amrit Bharat Yojana soon: DRM

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत हो रहे कार्य को देखते डीआरएम राज

शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने शुक्रवार को शाहजहांपुर और रोजा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह के साथ यात्री सुविधाओं को परखा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर चल रहे विकास कार्य देखे। संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद रोजा रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) राकेश सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आशीष सिंह के साथ यार्ड का निरीक्षण किया। यार्ड रिमाॅडलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के संबंध में चर्चा की। रोजा रेलवे स्टेशन पर गार्ड लॉबी, क्रू लॉबी, पवार केबिन का निरीक्षण कर संबंधिताें को निर्देशित किया। इसके बाद वह जंग बहादुरगंज रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल अभियंता (तृतीय) अनुपम चाहर, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) ऋचा शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण वितरण) जन्मेजय उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (प्रथम) सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button