मनोरंजन

मौका गंवाने के डर से विलेन बन गए प्रेम चोपड़ा, किरदार देखकर घरवाले भी रहते थे खौफजदा

Connect News 24

Prem Chopra Unknown Facts: 23 सितंबर 1935 के दिन अविभाजित हिंदुस्तान के लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्मे प्रेम चोपड़ा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी गिनती बॉलीवुड के खूंखार खलनायकों में इस कदर होती है कि वह आज भी अपने विलेन वाले किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं. बर्थडे स्पेशल में हम आपको प्रेम चोपड़ा की जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू करा रहे हैं. 

मौका गंवाने के डर से बन गए विलेन

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दूसरे कलाकारों की तरह प्रेम चोपड़ा भी मायानगरी में हीरो बनने पहुंचे थे. इसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष भी किया. उस दौरान उनकी मुलाकात उस जमाने के दिग्गज फिल्मकार महबूब खान से हुई. महबूब खान ने प्रेम चोपड़ा को अपनी फिल्म में मुख्य किरदार देने का वादा भी किया, लेकिन उन्होंने प्रेम चोपड़ा को थोड़ा इंतजार करने के लिए भी कह दिया. उस बीच प्रेम चोपड़ा को फिल्म वो कौन थी में खलनायक का किरदार मिला, जिसे उन्होंने तुरंत कुबूल कर लिया. दरअसल, प्रेम चोपड़ा को डर था कि अगर वह इस रोल को छोड़ देंगे तो शायद उनका करियर शुरू नहीं हो पाएगा. 

पहले किरदार ने ही बना दिया कलाकार

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि फिल्म वह कौन थी उस वक्त की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही. वहीं, प्रेम चोपड़ा के खलनायक वाले किरदार को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया. कुछ समय बाद प्रेम चोपड़ा और महबूब खान की मुलाकात हुई तो फिल्ममेकर बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने प्रेम चोपड़ा को करारी डांट लगाते हुए कहा कि तुमने सबकुछ खराब कर दिया. हालांकि, उन्होंने फिल्म में खलनायक का किरदार निभाने के लिए प्रेम की तारीफ भी की और कहा कि उन्हें अब इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. इसके बाद प्रेम चोपड़ा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. 

असल जिंदगी में भी उठाना पड़ा नुकसान

बता दें कि फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने पर प्रेम चोपड़ा को असल जिंदगी में भी नुकसान उठाना पड़ा. ऐसे ही एक किस्से का जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था. प्रेम चोपड़ा ने बताया कि एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान वह अपनी बेटी को साथ ले गए थे. पूरी फिल्म देखने के बाद वह इतनी दहशत में आ गई थी कि उन्हें घूरती रहती थी. उनकी बेटी की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उसने कई दिन तक प्रेम चोपड़ा से बात नहीं की थी.

KBC 15: Leena Gade से जुड़े सात करोड़ के इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने कर दिया गेम क्विट, क्या आपको पता है सही जवाब?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button